फेफाना चौधरी कुम्भाराम आर्य की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को फेफाना नहीं पहुंचे। बाद में इस प्रतिमा का अनावरण प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने किया। बताया गया है कि स्वास्थ्य खराब होने पर मुख्यमंत्री को अपना दौरा एनवक्त पर रद्द करना पड़ा। फेफाना में मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को रविवार अपरान्ह जैसे ही पता चला कि सीएम नहीं आएंगे उनमें मायूसी छा गई। ग्रामीण 11 माह से इस प्रतिमा के अनावरण के इंतजार में थे। कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने रविवार को गांव फेफाना में किसान नेता चौधरी कुंभाराम आर्य की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के किसानों को संगठित करने और उनमें परिर्वतन की लहर लाने में कुंभाराम आर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आर्य द्वारा किए गए कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकेगा। उनकी सोच व विचारधारा आज भी जिंदा है। वे वैज्ञानिक सोच के व्यक्ति थे। आर्य की प्रतिमा पूरे प्रदेश में लगनी चाहिए जिससे युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलने की सीख मिल सके। ऊर्जा एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार जनहितैषी और सही मायने में आम आदमी की सरकार है। इससे पूर्व विधायक व किसान आयोग की सदस्य सुचित्रा आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की। सिरसा के सांसद अशोक तंवर, राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक ने चौधरी कुंभाराम आर्य के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला।नहीं पहुंचे सीएम

चौधरी कुम्भाराम आर्य की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को फेफाना नहीं पहुंचे। बाद में इस प्रतिमा का अनावरण प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने किया। बताया गया है कि स्वास्थ्य खराब होने पर मुख्यमंत्री को अपना दौरा एनवक्त पर रद्द करना पड़ा। फेफाना में मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को रविवार अपरान्ह जैसे ही पता चला कि सीएम नहीं आएंगे उनमें मायूसी छा गई। ग्रामीण 11 माह से इस प्रतिमा के अनावरण के इंतजार में थे। कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने रविवार को गांव फेफाना में किसान नेता चौधरी कुंभाराम आर्य की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के किसानों को संगठित करने और उनमें परिर्वतन की लहर लाने में कुंभाराम आर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आर्य द्वारा किए गए कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकेगा। उनकी सोच व विचारधारा आज भी जिंदा है। वे वैज्ञानिक सोच के व्यक्ति थे। आर्य की प्रतिमा पूरे प्रदेश में लगनी चाहिए जिससे युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलने की सीख मिल सके। ऊर्जा एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार जनहितैषी और सही मायने में आम आदमी की सरकार है। इससे पूर्व विधायक व किसान आयोग की सदस्य सुचित्रा आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की। सिरसा के सांसद अशोक तंवर, राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक ने चौधरी कुंभाराम आर्य के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला।

0 comments:

Post a Comment